बरवाडीह में सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार तस्लीम खान घायल, बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज रेफर करने की सलाह
सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार तस्लीम खान घायल, बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज रेफर करने की सलाह
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में देवरी नदी के पास हुई सड़क दुर्घटना में छेचा निवासी वरिष्ठ पत्रकार तस्लीम खान घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज स्थित पीएमसीएच रेफर करने की सलाह दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार तस्लीम खान अपने घर से प्रखंड मुख्यालय की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान देवरी नदी के पास वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए और घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मानवीय संवेदना और तत्परता का परिचय देते हुए घायल पत्रकार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
चिकित्सकों ने किया प्राथमिक उपचार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अमित कुमार सिंह ने घायल पत्रकार का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए डाल्टनगंज स्थित पीएमसीएच ले जाने की सलाह दी। घटना के बाद उनके परिचितों, शुभचिंतकों और पत्रकार साथियों के बीच चिंता का माहौल देखा गया। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जिला परिषद सदस्य ने पहुंचकर जाना हाल
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी , विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू, कांग्रेस युवा केबिनेट विजय बहादुर सिंहभी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायल वरिष्ठ पत्रकार तस्लीम खान से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पत्रकार साथियों ने भी जताई चिंता
घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन विश्वकर्मा, शशि शेखर सिंह, रवि गुप्ता, अकरम अंसारी, संतोष सिंह , महिला युवा पत्रकार अर्चना कुमारी और सूरज कुमार समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने घायल पत्रकार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और उनके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की।
इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने तस्लीम खान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

