श्री बंशीधर नगर विद्या मंदिर में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, प्राची कुमारी ने 94.80% अंक लाकर किया टॉप

विद्या मंदिर में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित——–

प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने भैया-बहनों का उत्साहवर्धन कर बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित :

श्री बंशीधर नगर।
दिनांक: 15 अक्टूबर 2026

सरस्वती विद्या मंदिर, श्री बंशीधर नगर में गुरुवार को अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भैया-बहनों को उनके परीक्षा परिणाम से अवगत कराया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई। विद्यालय में कक्षा अरुण से लेकर दशम तक के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
परीक्षा परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कक्षा अरुण में गगन कुमार ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा उदय में अवनि कुमारी ने 92.67 प्रतिशत, कक्षा प्रभात में सुप्रिया कुमारी ने 90.50 प्रतिशत, कक्षा प्रथम में कार्तिक कुमार ने 88.67 प्रतिशत तथा कक्षा द्वितीय में आराध्या गुप्ता ने 93.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इसी क्रम में कक्षा तृतीय ‘अ’ में आशीर्वाद सिंह ने 87.33 प्रतिशत, तृतीय ‘ब’ में शौर्य कुमार ने 83.33 प्रतिशत, चतुर्थ ‘अ’ में आदिप कुमार ने 83.78 प्रतिशत तथा चतुर्थ ‘ब’ में अलीना रानी ने 93.56 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा पंचम ‘अ’ में बासु कुमार ने 81.56 प्रतिशत तथा पंचम ‘ब’ में काव्या देव ने 75.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा षष्ठ ‘ब’ में निशि कुमारी ने 87.56 प्रतिशत, सप्तम‘ब’ में सम्प्रीति सिन्हा ने 91.33 प्रतिशत, सप्तम ‘अ’ में वैभव चौबे ने 83 प्रतिशत, अष्टम अ में अर्णव राज पांडेय ने 88.78 प्रतिशत तथा अष्टम ‘ब’ में अर्पणा गुप्ता ने 88.78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवम अ में रौनक कुमार ने 87.80 प्रतिशत अंक हासिल किए।
वहीं, कक्षा नवम ‘ब’ में वैष्णवी कुमारी ने 94 प्रतिशत, दशम ‘अ’ में दिव्यांशु चौबे ने 90.40 प्रतिशत तथा दशम ‘ब’ में प्राची कुमारी ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में सभी आचार्य व दीदी जी उपस्थित रहें। विद्यालय के परीक्षा प्रमुख आचार्य नीरज सिंह के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

You may have missed