बरवाडीह में समाजसेवी रिजवान अंसारी ने मुखिया मंजू देवी को शॉल देकर किया सम्मानित

समाजसेवी रिजवान अंसारी ने मुखिया मंजू देवी को शॉल देकर किया सम्मानित

बरवाडीह से रिपोर्ट अर्चना कुमारी की।
बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के पोखरी कलां निवासी समाजसेवी रिजवान अंसारी ने गुरुवार को बेतला पंचायत की मुखिया श्रीमती मंजू देवी को कुटमू स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शॉल देकर सम्मानित किया। पंचायत में बेहतर कार्य करने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के प्रयासों से प्रभावित होकर उन्होंने मुखिया को सम्मानित किया।इस दौरान मुखिया पति सह पूर्व मुखिया संजय सिंह और बेतला के शिक्षक अब्दुल हलीम अंसारी भी मौजूद थे।सम्मानित होने पर मुखिया मंजू देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए विशेष सम्मान है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के पास आते हैं, लेकिन रिजवान अंसारी पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने उनके कार्यों से खुश होकर आवास पर पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया और सम्मानित किया। इसके लिए उन्होंने रिजवान अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया।मुखिया मंजू देवी ने कहा कि वह पंचायत के विकास के लिए लगातार प्रयास करती रहेंगी।साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समय पर समाधान करने का हरसंभव प्रयास करेंगी।इस सम्मान से पंचायत में जनप्रतिनिधियों के कार्यों को प्रोत्साहन देने और बेहतर विकास के लिए सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला।