ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, हरिहरगंज मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम ने दी बधाई
पलामू की धरती के पुत्र एवं पूर्व सांसद श्री ब्रजमोहन राम जी को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और खुशी का माहौल है। उनकी इस नियुक्ति को पलामू प्रमंडल के लिए गौरव और सम्मान का विषय बताया जा रहा है। इस खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
ब्रजमोहन राम जी को राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हरिहरगंज के मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पलामू प्रमंडल के लिए गर्व की बात है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए लगातार मेहनत और समर्पण के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए यह खुशी का पल है। साथ ही, दलित एवं उपेक्षित समाज के लोगों के लिए भी इसे गौरव और सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।
ब्रजमोहन राम जी की इस नई जिम्मेदारी से पलामू क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह है। लोगों ने आशा व्यक्त की कि उनका अनुभव और सार्वजनिक जीवन से जुड़ा उनका सफर नई जिम्मेदारियों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हरिहरगंज मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम ने एक बार फिर ब्रजमोहन राम जी को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

