दशहरा पर्व को लेकर मनातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
दशहरा पर्व को लेकर मनातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट।
मनातू (पलामू )दशहरा पर्व को शांति पूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर मनातू थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की आध्यक्षता थाना प्रभारी विक्की कुमार ने की।और बैठक का संचालन एसआई कुंदन चौरसिया ने किया।बैठक में दशहरा पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने,अफवाह फैलाने तथा नशे की हालत में हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।साथ ही लोंगो से किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देने और सामाजिक सदभाव बनाए रखने की अपील की गई।थाना प्रभारी विक्की कुमार ने कहा की दशहरा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा अर्चना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मनातू पुलिस सतर्क रहेगा।थाना प्रभारी पूजा समितियों एवं आम नागरिकों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर दशहरा त्यौहार को शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से पांकी विधायक के मनातू विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव,मनातू प्रखंड की प्रमुख गिता देवी,मंझौली पंचायत के मुखिया पति उमेश प्रसाद साहू,सांसद प्रतिनिधि सचिन्द्रजित सिंह,चंदन राज यादव,राहुल प्रसाद,मिथलेश प्रसाद साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित थे।

