पांकी CHC में कथित अनियमितताओं पर प्रदर्शन, नागमणि रजक ने DC से की कार्रवाई की मांग

पांकी CHC में अनियमितता के खिलाफ आजाद समाज पार्टी–भीम आर्मी का प्रदर्शन, नागमणि रजक ने DC को फोन कर मांगी कार्रवाई

पांकी, पलामू | 10 अक्टूबर 2026।

पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित अनियमितताओं, गैर-अधिकृत व्यक्ति द्वारा मरीज का इलाज करने और एक्सपायरी दवाओं के वितरण के विरोध में शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आसपा प्रखंड अध्यक्ष गुलशन अंसारी, भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष अजय राम और महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा अंबेडकर ने संयुक्त रूप से की।

प्रदर्शन में आसपा के प्रदेश मुख्य संगठन सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता नागमणि रजक, प्रदेश वरीय सचिव राम कुमार रवि, जिला अध्यक्ष चंदू राम, वरीय जिला उपाध्यक्ष सुहैल अंसारी, जिला महासचिव सीताराम दास, जिला संगठन सचिव कृष्णा कुमार,IT सेल अध्यक्ष रौशन कुमार,लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार और युवा प्रखंड अध्यक्ष हदीस अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नागमणि रजक ने कहा कि पांकी CHC में मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो में कथित तौर पर गैर-अधिकृत व्यक्ति द्वारा मरीज का इलाज किए जाने तथा एक्सपायरी दवाओं के वितरण की शिकायत गंभीर है। उन्होंने सवाल उठाया कि बाहरी व्यक्ति को इलाज की अनुमति किसने दी और एक्सपायरी दवाएं अस्पताल तक कैसे पहुंचीं? उन्होंने अस्पताल प्रभारी महेंद्र प्रसाद को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके तथा डॉक्टर विनीत के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अस्पताल प्रभारी के चैंबर से ही पलामू DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को फोन कर मामले की जानकारी दी और संबंधित लोगों को पद से हटाने की मांग की।

विधायक शशिभूषण मेहता पर निशाना साधते हुए नागमणि ने कहा कि वे हिंदू-मुस्लिम मामलों में सक्रिय रहते हैं, लेकिन जनता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर उनकी सक्रियता नजर नहीं आती। उन्होंने पूर्व विधायक बिट्टू सिंह पर भी जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को चुनाव के अलावा भी जनता के बीच रहकर समस्याएं उठानी चाहिए।

जिला अध्यक्ष चंदू राम, राम कुमार रवि और सीताराम दास ने आरोप लगाया कि अस्पताल में लगभग दस वर्षों से अनियमितताएं जारी हैं। डॉक्टरों की समय पर अनुपस्थिति और मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने अस्पताल की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

गुलशन अंसारी, अजय राम और आशा अंबेडकर ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। नागमणि रजक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जिला एवं प्रदेश स्तर पर आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने, अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, सुरक्षित दवाओं की उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

मौके पर दिनेश अंबेडकर, राजन, नौशाद, गुड्डू कुमार, समशाद, राजदेव राम, अशोक राम, राम किशुन उरांव, नागेन्द्र उरांव, दामोदर राम, चरकु भुइयां, मधु राम, आनंद उरांव, सितेश्वर राम, अजित कुमार, धर्मेन्द्र साव, आरिफ अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जय भीम | जय संविधान | जय जोहार