गिरिडीह के जमुआ चौक पर DTO की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग में 6 ट्रक जब्त
गिरिडीह के जमुआ चौक पर देर रात जिला परिवहन पदाधिकारी यानी डीटीओ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान ओवरलोडिंग करते हुए छह ट्रकों को पकड़ा गया और सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के कागजात और लोड की जांच की। ओवरलोड पाए जाने पर नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

