मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष शिविर, उपायुक्त ने किया आवेदन व दस्तावेज सत्यापन

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत नगर भवन में बूथ संख्या 81–100, 196–203 और 217–219 के मतदाताओं के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में नए मतदाताओं के पंजीकरण, छूटे नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची में संशोधन और विलोपन से संबंधित आवेदन लिए गए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने शिविर का निरीक्षण कर बीएलओ, पर्यवेक्षकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों से आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने कुछ आवेदनों का स्वयं भौतिक सत्यापन भी किया।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की निष्पक्षता से जांच करते हुए पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए। साथ ही मृत या अयोग्य मतदाताओं से संबंधित मामलों का भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत निपटारा करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नागरिकों से अपने नाम व अन्य विवरण की जांच कर जरूरत पड़ने पर निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करने की अपील की