पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैन्य परिवारों के कल्याण को लेकर परिषद ने बनाई रणनीति

पूर्व सैनिकों,  वीर नारियों और सैन्य परिवारों का कल्याण हेतु परिषद प्रतिबद्ध है : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू।

          आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू और पलामू प्रमंडल योद्धा समूह का एक सामूहिक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई।  बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने किया।  बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि परिषद का उद्येश्य पूर्व सैनिकों,  वीर नारियों और सैन्य परिवारों का कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में उनका सहयोग लेना है।  जिला में निवास करने वाले सैन्य परिवार के कल्याण हेतु जिला सैनिक बोर्ड की स्थापना,  सी एस डी कैंटीन सुविधा में विस्तार और स्वास्थ्य सुविधा हेतु स्थानीय हॉस्पिटल के इम्पैनल्ड करवाने पर काम चल रहा है।  अन्य राज्यों के तरह झारखंड सरकार के नौकरियों में पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण और नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में छूट दिलवाने पर भी काम हो रहा है।

           पिछले माह सम्मानित सदस्य बैजनाथ पालऔर लाल मणि सिंह का दुखद निधन हो गया तथा सम्मानित सदस्य एस एन सिंह और अगस्त तिवारी के धर्म पत्नी भी दिवंगत हो गई।  पूर्ण सैन्य परिवार इन आकस्मिक दुखद घटनाओं से मर्माहत है।  आज के बैठक में दो मिनट के मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

           सम्मानित सदस्य नागेन्द्र नाथ दुबे ने संगठन की आवश्यकता और इसके फायदे के बारे में बताया। उन्होंने सलाह दिया कि संगठन को सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेना चाहिए।  सम्मानित सदस्य संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पलामू प्रमंडल योद्धा समूह में लगभग 500 सदस्य हैं और सभी लोग परिषद के साथ हैं। हमलोग का संपर्क देश के कोने कोने में है। संगठन मंत्री हरिहर तिवारी ने संगठन विस्तार पर चर्चा किया।
निर्णय लिया गया कि कार्य समिति की बैठक प्रत्येक माह में एक बार और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का जिला बैठक प्रत्येक तीन माह में एक बार आयोजित किया जाएगा।

          आज के बैठक में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र,  उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी,  कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा,  महामंत्री सुनील कुमार सिंह, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी,  रणधीर तिवारी,  एस एन पाठक,  अशोक कुमार दुबे, मुक्तेश्वर कुमार,  प्रेमचंद शुक्ल,  प्रदीप राम,  पलामू प्रमंडल योद्धा समूह से संजीव दुबे,  नागेन्द्र नाथ दुबे,  अविनाश तिवारी,  मनीष कुमार तिवारी,  सोनू कुमार सहित अनेकों सम्मानित सदस्यों की सहभागिता रही।