मनातू में जिला परिषद सदस्य की पहल रंग लाई, डुमरी पंचायत को मिले 3 नए ट्रांसफार्मर
मनातू जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चावला के प्रयासों से डुमरी पंचायत को मिली बड़ी सौगात, मिटार और सोहे गांव में लगे 3 नए ट्रांसफार्मर
मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट।
पलामू (मनातू )पलामू जिले के मनातू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चावला के अथक प्रयास से डुमरी पंचायत के मीटार में दो ट्रांसफर और सोहे गांव में एक ट्रांसफर लगाया गया कुल मिलाकर डुमरी पंचायत में तीन ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
जिससे मिटार और सोहे गांव के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।जिला परिषद के निरंतर और अथक प्रयासों से मिटार गांव में दो और सोहे गांव में एक 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।इस ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले क्षेत्र में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।वोल्टेज की समस्या और आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने से बच्चों की पढ़ाई,घरेलू काम काज और कृषि कार्यों पर प्रभाव पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद सदस्त प्रदीप कुमार चावला से विशेष गुहार लगाई गई थी।
ट्रांसफार्मर के सफल स्थापना और बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद सोहे और मिटार गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चावला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है।


