बहाली प्रक्रिया को लेकर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, स्थानीय नीति लागू करने की मांग
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झारखंड में बहाली प्रक्रिया को लेकर हेमंत सरकार पर तिखा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार पहले स्थानीय नीति लागू करे एवं हिन्दी मगही भोजपुरी भाषा को प्राथमिकता के आधार पर प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल करते हुए आगे कोई भी बहाली प्रक्रिया चलाए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय छात्रों को नौकरी कम मिल रहा है वही पलामू प्रमंडल सहीत राज्य के अन्य कई क्षेत्रों में हिन्दी मगही भोजपुरी भाषा को लोग बोलते समझते हैं लेकिन अन्य भाषा लागू होने के कारण स्थानीय छात्रों को नौकरी से वंचित होना पड़ रहा है दुसरे राज्यों से लोग झारखंड आ कर स्थानीय लोगों का नौकरी छिन रहे हैं जिससे राज्य में बेकारी बेरोजगारी तेजी से बढ़ रहा है झारखंड के लोग को जीवन यापन के लिए छोटे मोटे नौकरी के लिए पलायन करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार स्थानीय लोगों के साथ भारी अन्याय कर रही है राजस्थान हरियाणा के लोग जब झारखंड में नौकरी करेंगे तो स्थानीय छात्रों का क्या होगा। हेमंत सरकार ने चुनाव पुर्व स्थानीय नीति लागू करने का वादा किया था लेकिन सत्ता मिलने के बाद हेमंत सरकार पुरी तरह से अपना विकास करने में लगा हुआ है जनता त्राहि-त्राहि कर रही है झारखंड में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सब अपनी झोली भरने में लगे हुए हैं चुनाव में जनता को प्रलोभन दिखाकर सत्ता हासिल करने वाली हेमंत सरकार से जनता त्रस्त है पुर्व की भाजपा सरकार ने युवाओं छात्रों के हित में स्थानीय नीति लागू किया था जिसे सत्ता मिलते ही हेमंत सरकार ने रद्द कर दिया जिसका खामियाजा झारखंड के स्थानीय युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर राज्य का अपना स्थानीय नीति होता है जिसमें 90 प्रतिशत स्थानीय एवं 10 प्रतिशत दुसरे राज्यों के लिए रखा जाता है
हेमंत सरकार अविलंब स्थानीय नीति लागू करे एवं हिन्दी मगही भोजपुरी भाषा को प्राथमिकता दें

