डुमरी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह। जिले के डुमरी प्रखंड में इसरी रेलवे फाटक से करीब 500 मीटर पहले रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक अज्ञात महिला का श,व बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और श,व को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मृ,तका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस श,व की पहचान कराने के साथ-साथ महिला की मौ,त किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, पहचान और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

