अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ ठेले वाले व फूटपाथ दुकानों को हटाना नगर निगम की बहादुरी नहीं: झारखण्ड क्रांति मंच

अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ ठेले वाले व फूटपाथ दुकानों को हटाना नगर निगम की बहादुरी नहीं: झारखण्ड क्रांति मंच

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु व पलामू जिलाध्यक्ष धीरज चन्द्रवंशी ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा मेदिनीनगर में ठेलेवालों व फूटपाथ दुकानों को हटाकर अखबार में सुर्खियां बटोरना ही निगम की बहादुरी रह गया है,अगर थोड़ी सी भी नैतिकता मेयर व नगर आयुक्त के पास बची है,तो बाजार में बेतरतीब ढंग से दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण व रसुखदारों द्वारा शहर के तालाबों व अन्य जल स्त्रोतों में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ एंटी इनक्रुचमेंट ड्राइव चलाकर दिखलावें?
बयान में जेकेएम नेताओं ने कहा है कि अपने आधार वोट बैंक व अपनों के द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ निष्पक्ष रूप से ड्राइव चलाने का इंतजार शहर की जनता मेयर के पिछले कार्यकाल से ही कर रही है, लेकिन “कड़वा-कड़वा थू व मिठा-मिठा गप्प” की पूरानी कार्यशैली के कारण शहर में जाम की समस्या आम है।
नगर निगम की भ्रष्ट व अनैतिक कार्यशैली के कारण शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना का किस्त नहीं भेजवाकर निगम का बड़ा बाबू कल्याण जी पैसा वसूलने में व्यस्त हैं।अभी वार्ड नं० 34 में बिना टेंडर के ही 2.50 लाख के लगभग के सड़क योजना में डस्ट गिराने के नाम पर लूट मचाई गई , जबकि भ्रष्ट जेई कार्तिकेय का कहना है कि उस योजना का टेंडर हो चुका है।