लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ-देश बचाओ के तहत इंडिया गठबंधन निकिया प्रेस वार्ता ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की किया मांग
लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ-देश बचाओ के तहत इंडिया गठबंधन निकिया प्रेस वार्ता ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की किया मांग
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ देश बचाओ तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तथा मतदाता के अधिकारों की रक्षा से जुड़े विषयों को लेकर इंडिया गठबंधन के द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । आयोजित प्रेसवार्ता की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे ने की । प्रेसवार्ता में इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीएम के जिला सचिव
गणेश कुमार सीटू, झामुमो से सतीश सिंह, भाकपा माले से पच्चु राणा, सुधीर यादव सीपीआई अनिरुद्ध प्रसाद, परवील मेहता राजद से शमशेर आलम ने सयुंक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव वाली करवाने वाली समिति में प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य न्यायाधीश रहा करते थे लेकिन 2024 के चूनाव के पूर्व चार से 21 दिसंबर 2023 तक चल संसद के शीतकालीन सत्र में 146 सांसदों को निलंबित कर एक कानून बनाया जिसके तहत मुख्य न्यायाधीश को हटाकर हटाकर कैबिनेट मंत्री को लाया गया । इसमे गृहमंत्री बने । इसी सत्र में एक कानून बनाया गया की सी इ सी पर किसी तरह का एफ आई आर नही दर्द नहीं हो सकता और ना ही इन पर कोई कानूनी कार्रवाई किया जा सकता है । आरटीआई एक्टीवी अंजली भरद्वाज ने आरटीआई लगाकर पूछा की एसआईआर का फैसला जिसका है । जवाब आया कोई फैसला नही हुआ । वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और काटने का कार्य की जिम्मेवारी डीइओ, ईआरओ, सीईओ का है पर इनको को बाहर कर मनमानी तरिके से और संविधान के विपरीत जाकर चुनाव आयोग भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी सीमा खन्ना ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने हटाने और सुधार करने की जिम्मेवारी दो विदेशी अमेजन, माइक्रोसाफ्ट और तीन देशी कम्पनी रिलायंस, टी सी एस और विप्रो को दिया गया है वो सरासर गलत है, ये संविधान की हत्या है । चुनाव आयोग डायरेक्टर जेनरल आई टी सीमा खन्ना की मनमानी के खिलाफ ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो । कांग्रेस इंडिया गठबंधन ने इस मुहिम के तहत 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक एक सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम चालाएगी । प्रेसवार्ता में वरिष्ठ कांग्रेसी विरेन्द्र कुमार सिंह जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान नगर अध्यक्ष परवेज अहमद उपस्थित थे ।

