भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

मनातू, पलामू। भारतीय जनता पार्टी के मनातू मंडल कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद के जिला प्रतिनिधि सत्येंद्र यादव मौजूद रहे। बैठक का संचालन अखिलेश यादव ने किया।

बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, संगठनात्मक विस्तार और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आने वाले महीनों में पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस दौरान कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि उदेश कुमार यादव, अंतू यादव, पच्चू सिंह, बेलाश साहू, शोभन यादव, रामचंद्र भुइयां, श्रवण शर्मा, विनेश्वर राम, मनोज सिंह, छोटू कुमार, शौकत खान, प्रभु यादव, विजय यादव, प्रमोद भारती, अरुण मेहता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।