डुमरी के शिबू ने राज्यस्तरीय पारा स्विमिंग में जीता सिल्वर, गिरिडीह का नाम रोशन
गिरिडीह। जिले के डुमरी प्रखंड क्षेत्र के असुरबांध निवासी शिबू कुमार रजक ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर राज्यस्तरीय पारा स्विमिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है। रांची के खेलगांव स्टेडियम में आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से 60 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच शिबू कुमार रजक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से गिरिडीह जिला और डुमरी प्रखंड के असुरबांध गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।
विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर शिबू ने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार और गांव के लिए गर्व की बात है, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनी है।
राज्यस्तरीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर शिबू कुमार रजक ने गिरिडीह जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

