गिरिडीह में जूट उत्पादों से बदली महिलाओं की जिंदगी, 15 को मिला रोजगार
गिरिडीह में जूट उत्पादों ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 15 महिलाओं को मिला रोजगार
गिरिडीह में जूट से बने उत्पाद अब महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का जरिया बन रहे हैं।
महज 3 मशीनों से शुरू हुआ काम अब बढ़कर 10 मशीनों तक पहुंच चुका है। इस पहल से करीब 15 महिलाओं को रोजगार मिला है, जो जूट से अलग-अलग उपयोगी उत्पाद तैयार कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं।
महिलाओं का कहना है कि इस काम से उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने और परिवार की आर्थिक मदद करने का मौका मिल रहा है।
छोटे स्तर से शुरू हुई यह पहल अब महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने की नई राह तैयार कर रही है।

