भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से मिले दुबई क्राउन प्रिंस, बहादुरी को किया सलाम

अपनी जान दांव पर लगाकर प्लेन में सवार यात्रियों की जान बचाने वाले और दुनियाभर में एक सच्चे हीरो की तरह सराहे जा रहे भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अस्पताल में मुलाक़ात की. तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा- “गर्व है कि वे हमारी टीम में हैं और हमारे राष्ट्र की कहानी का हिस्सा भी…”