अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में खूँटी से पहुंचे बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता
अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में खूँटी से सैकड़ों बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पूरे दल-बल के साथ लिया हिस्सा
खूँटी, 04 अक्टूबर 2026। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, झारखंड प्रांत के तत्वावधान में रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर, धुर्वा स्थित केशव सभागार में श्रद्धेय अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में खूँटी जिले से बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता पूरे दल-बल के साथ शामिल हुए।
खूँटी से पहुंचे बजरंग दल के विशाल कार्यकर्ता दल का नेतृत्व जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने किया। वहीं विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष बिनोद जायसवाल के नेतृत्व में भी जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। खूँटी से बजरंग दल की बड़ी संख्या में उपस्थिति कार्यक्रम में विशेष रूप से दिखाई दी।
इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने कहा कि श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का जीवन हिंदू समाज के संगठन, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्रहित के लिए समर्पण की प्रेरणा है। उनकी जन्म शताब्दी पर बजरंग दल के कार्यकर्ता उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और संगठन के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।
विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष बिनोद जायसवाल ने कहा कि अशोक सिंघल जी ने अपना पूरा जीवन हिंदू समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित किया। उनका जीवन आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।
समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री महावीर नायक तथा मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अम्बरीश जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में खूँटी से जिला उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, जिला मंत्री राजीव झा, जिला सह संयोजक प्रकाश अधिकारी, जिला सह मंत्री एमपी सिंह, नगर संयोजक अभय साहू, गौरक्षा प्रमुख निशांत साहू, राजेश सिंह सहित विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान खूँटी के कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक जागरण एवं राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

