जपला बाजार में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन लोग घायल; ओवरलोडिंग पर उठे सवाल

बाजार में पलटा ई-रिक्शा, आधा दर्जन घायल

हुसैनाबाद, पलामू : जपला बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से ओवरलोडिंग करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की मांग की है।