वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा का गढ़वा में दो दिवसीय प्रवास, 4-5 अक्टूबर को होंगे कई कार्यक्रम
वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा का गढ़वा में दो दिवसीय प्रवास, 4-5 अक्टूबर को होंगे कई कार्यक्रम
गढ़वा। आगामी 4 एवं 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले “वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा” रूट-6 के गढ़वा जिले में दो दिवसीय प्रवास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने की। बैठक में यात्रा के स्वागत एवं विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि जिले में ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बाइक यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह, लाभार्थी संवाद, राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास कार्यों का अवलोकन, स्वच्छता अभियान, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, वृक्षारोपण एवं लाभार्थी सेवा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे गोदरमाना में मोटरसाइकिल यात्रा दल का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे रंका के हुरदाग में लाभार्थी संवाद एवं भोजन का कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे गढ़वा में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एवं विकास कार्यों का अवलोकन किया जाएगा।
इसके बाद शाम 5 बजे शगुन होटल, गढ़वा में चाय-नाश्ता तथा शाम 7 बजे बुद्धिजीवी सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

