पांकी के बलमुवा में फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
पांकी के बलमुवा में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
पांकी
पांकी पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत केल्हवा पंचायत के ग्राम बलमुवा में गुरुवार की दोपहर भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि भावी जिला परिषद प्रत्याशी उमेश यादव एवं केल्हवा पंचायत के मुखिया मोहम्मद बसारत हुसैन के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से युवाओं की प्रतिभा निखरती है और स्वास्थ्य व अनुशासन की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को खेल भावना और आपसी भाईचारे के साथ खेलने की अपील की।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक उपस्थित थे। उद्घाटन मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया।

