जनता शिवरात्रि कॉलेज में पढ़ाई पर सवाल, छात्र-प्रोफेसर सामंजस्य की कमी का आरोप
कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण कायम करने के लिए छात्र प्रोफेसर का सामंजस्य की कमी- रूचिर तिवारी
असिस्टेंट प्रोफेसर वेतन लेने के लिए समय से हाजिरी लगाते हैं।
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार सह युवा अधिवक्ता रूचिर कुमार तिवारी ने पलामू जिला अंतर्गत जनता शिवरात्रि महाविद्यालय का निरीक्षण किया जहां पर कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं छात्रों से भी मुलाकात किया और उन्होंने पाया कि आज से 20 वर्ष पहले जब वह स्वयं जनता शिवरात्रि कॉलेज में पढ़ते थे उसे समय कॉलेज के अंदर शैक्षणिक वातावरण कायम था बच्चे क्लास करते थे और प्रोफेसर बड़े ही लगन से पढ़ते थे आज स्थिति बिलकुल विपरीत हो गई आज कॉलेज के अंदर 10 से 12 हजार बच्चे हैं लेकिन 100 बच्चे भी कॉलेज में पढ़ने नहीं आते हैं, असिस्टेंट प्रोफेसर के आने जाने का कोई समय लिमिट नहीं है हाजिरी बने तो समय पर आ जाते हैं लेकिन चल कब जाना है इसकी कोई गारंटी नहीं है कॉलेज के प्रिंसिपल और असिस्टेंट प्रोफेसर या अन्य शिक्षाविद किसी ने कभी ध्यान नहीं दिया कि आखिर बच्चे कॉलेज पढ़ने क्यों नहीं आते हैं कहीं ना कहीं प्रोफेसर और छात्रों के बीच सामंजस्य एवं समन्वय की कमी है कॉलेज में बिल्डिंग तो बड़ी-बड़ी बन गई लेकिन छात्र के बिना बिल्डिंग अधूरा है। श्री तिवारी ने निलामबर -पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग किया है कि कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण कायम करने के लिए प्रोफेसर प्रिंसिपल्स और बच्चों के बीच सामंजस्य बैठाने का काम करें ताकि छात्र कोचिंग पर डिपेंड ना रहे और कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण कायम हो सके।

