केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2027-28 के लिए गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ाया

केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2027-28 के लिए गेहूं समेत 6 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि इसका मकसद किसानों को उनकी फसल का बेहतर और उचित दाम दिलाना है। इन 6 फसलों में गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों-रेपसीड और कुसुम शामिल हैं।