करौंदी में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
करौंदी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर
गुमला
करौंदी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान लोदाम निवासी 30 वर्षीय वाहिद अख्तर के रूप में हुई है। वहीं लोदाम निवासी सीताराम गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार वाहिद अख्तर और सीताराम कुछ सामान लेकर बाइक से गुमला से अपने गांव लोदाम जा रहे थे। इसी दौरान करौंदी के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में वाहिद अख्तर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद वाहिद अख्तर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सीताराम का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि मृतक लोदाम में पान की दुकान चलाता था।


