गुमला में महिला आरोग्य समिति की बैठक, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण पर जोर

गुमला में महिला आरोग्य समिति की बैठक, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण पर जोर

महिला आरोग्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य जागरूकता एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर हुई विस्तृत चर्चा

गुमला। महिला आरोग्य समिति की मासिक बैठक आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस्लामपुर गुमला में समय 11 बजे सहिया सय्यदा खातून की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति की सभी सदस्यों की सहभागिता रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुँचाना रहा।
बैठक में गर्भवती माताओं की नियमित ANC जाँच, हीमोग्लोबिन (Hb) जाँच, आयरन-फोलिक एसिड की सेवन, टीकाकरण एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार के खतरे के संकेत दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल से संपर्क करने के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर इस्लामपुर गुमला के डॉ अतुल पाण्डे जी ने सभी सदस्यों को अपने आस पड़ोस के बच्चों की टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जाँच पर चर्चा की । समिति की सदस्यों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं एवं परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दें और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने में सहयोग करें।
सहिया सय्यदा खातून ने बैठक में महिला आरोग्य समिति के अनटाइड फंड के पारदर्शी एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में नियमानुसार उपयोग को लेकर भी चर्चा की । समिति ने स्वास्थ्य, स्वच्छता और जन-जागरूकता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
लोहरदगा रोड कुम्हारटोली की अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने कहा कि स्वस्थ परिवार ही स्वस्थ समाज की नींव है। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी समिति सदस्यों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुँचाएं और किसी भी जरूरतमंद परिवार को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहने दें।
बैठक का समापन अर्बन की सहिया साथी हेमंती साहू ने सभी आरोग्य समिति की सदस्यों द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प के साथ धन्यवाद करते हुए कहा !
बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर अतुल कुमार पांडेजी , ए एन एम तेरेसा लकड़ा, ए एन एम प्रेमा साहू, ज्योति कुमारी, नगमा निगार, हामिदा खातून, परवीन नाज, संगीता देवी, बेरोनिका बाडा,रुमा परवीन, पुष्पा तिर्की, हेमा देवी, जानकी तिर्की, तनुजा खातून,सबीना खातून,कुमारी उषा कुजूर, रेखा देवी, सहिना खातून संजीदा खातून, तानगरेज मिंज अन्य उपस्थित रहे