एसपी के निर्देश पर चैनपुर पुलिस ने 11 बैंकों का किया सिक्योरिटी ऑडिट, सुरक्षा व्यवस्था की जांच

एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर चैनपुर पुलिस ने सभी 11 बैंकों का किया सिक्योरिटी ऑडिट

जिले में बैंक ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर पलामू पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक *कपिल चौधरी के निर्देश पर रविवार को चैनपुर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में चैनपुर थाना के अधिकारियों एवं जवानों ने थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी 11 बैंकों का सिक्योरिटी ऑडिट किया।

ऑडिट में इन बिंदुओं की हुई जांच
पुलिस टीम ने प्रत्येक बैंक में CCTV कैमरे की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग, सायरन, फायर अलार्म, आपातकालीन बटन, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की बारीकी से जांच की। साथ ही बैंक के प्रवेश और निकास द्वार की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

बैंक प्रबंधकों को दिए गए निर्देश
थाना प्रभारी लालजी ने सभी बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, CCTV को 24 घंटे चालू रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया। उन्होंने बैंक कर्मियों से नियमित रूप से मॉक ड्रिल कराने को भी कहा।

पुलिस का कहना है कि ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बैंक डकैती जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। एसपी के आदेश पर जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से बैंकों का सिक्योरिटी ऑडिट किया जा रहा है