शीर्षक: ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, पंडाल निर्माण की तैयारियां शुरू

शीर्षक: ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, पंडाल निर्माण की तैयारियां शुरू

जमशेदपुर। ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। पूजा स्थल पर ध्वज स्थापित कर मां दुर्गा के आगमन की तैयारियों का शुभारंभ किया गया।

भूमि पूजन के दौरान समिति के प्रमुख सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर बबन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, संजीव, शैलेंद्र, अभिनव, अर्नब बनर्जी, राजेश सिंह, संजय झा, पप्पू झा, आलोक सिन्हा, एस.के. मुखर्जी, झंटू पंडित, अशोक सिंह, ओ.पी. सिंह, मदन मोहन दास, धनंजय सिंह, मनोज जी, प्रेम आजाद, एस.के. सिंह, संतोष झा, प्रणब अधिकारी, नितिन जे.पी. सिंह, बी.के. सिंह, शिवा नंद जी, भरत जी, अश्विनी सिंह सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।

वहीं, समिति से जुड़ी महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूजा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

भूमि पूजन के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा-अर्चना के साथ ही पंडाल निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। समिति के सदस्यों ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य कर रहे हैं।