मन की बात’ में सर्जिकल स्ट्राइक से राम मंदिर तक का उल्लेख, सुनील पासवान ने कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम

सर्जिकल स्ट्राइक से राम मंदिर तक… ‘मन की बात’ में पीएम मोदी के संदेश को सुना, निवर्तमान महापौर सुनील पासवान बोले- देश की ताकत और गौरव का हुआ उल्लेख

गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण को रविवार को बूथ संख्या 243 के अध्यक्ष टिंकू राम के साथ गिरिडीह के निवर्तमान महापौर सुनील पासवान ने अपने आवासीय कार्यालय में सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद सुनील पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा और भारतीय जवानों के साहस की चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले भारतीय वीर जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था, जिसके बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई और सुरक्षा नीति को लेकर देश में एक अलग संदेश गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उत्तराखंड के माणा गांव का भी उल्लेख किया गया, जिसे भारत का पहला गांव कहा जाता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की 100वीं जयंती के अवसर पर उनके योगदान और संघर्ष को भी याद किया।
सुनील पासवान ने कहा कि अशोक सिंघल का प्रमुख संघर्ष अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को लेकर रहा था। आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है, जिसे उन्होंने अशोक सिंघल के लंबे संघर्ष से जोड़कर बताया।
इस मौके पर निवर्तमान महापौर सुनील पासवान के साथ अशोक राम, वासुदेव राम, दिलीप ठाकुर, टिंकू राम, जितेंद्र राम, प्रेम सिंह, संजय कुमार, सुनील रजक, शुभम पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।