हुरुन रिच लिस्ट 2026: गौतम अडाणी परिवार सबसे अमीर, मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर

गौतम अडाणी और उनका परिवार देश में सबसे अमीर हैं। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार अडाणी परिवार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पीछे छोड़ दिया है। 23 सितंबर को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि अडाणी की संपत्ति 13% बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपए हो गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति 10% गिरकर 8.63 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वे रिच लिस्ट में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।