मौसम अलर्ट: झारखंड में आज भारी बारिश और वज्रपात की आशंका

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड में आज से मौसम सक्रिय हो गया है। गिरिडीह समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। आशंका है कि आज भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भी भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है।