गिरिडीह में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं का सम्मान, अंगवस्त्र और मिठाई देकर किया सम्मानित
गिरिडीह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण से प्रेरणा लेते हुए वार्ड पार्षद संजीव कुमार, सह प्रदेश मंत्री, भाजपा युवा मोर्चा, झारखंड के नेतृत्व में वार्ड नं. 06, गिरिडीह में आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी बहनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी वैशाखियार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पचंबा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, अजय पाठक, पिंकी सिंह, तारा देवी, संदीप, रामेश्वर पंडित, आलोक यादव, राजू वर्म, मीत मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
संजीव कुमार ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। उनकी सेवा भावना से प्रेरणा लेते हुए आज आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी बहनों का सम्मान करने का अवसर मिला। ये बहनें समाज की नींव को मजबूत करने और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं। इनके सेवा भाव को सम्मानित करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।”
शालिनी वैशाखियार ने कहा कि आंगनवाड़ी बहनें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और मेहनत को सम्मान देना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
महादेव दुबे ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिकाएं आने वाली पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका सम्मान सेवा के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं पोषण सखी बहनों को अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

