महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में बनेगी पिंक फोर्स
महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में बनेगी पिंक फोर्स
नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुलिस को विशेष पहल करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत दिल्ली पुलिस में पिंक फोर्स के गठन की तैयारी की जा रही है।
यह विशेष फोर्स स्कूल, कॉलेज, मेट्रो स्टेशन और महिलाओं की आवाजाही वाले संवेदनशील इलाकों में गश्त करेगी। इसका उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना है।
निर्देश के तहत पिंक फोर्स को ऐसे क्षेत्रों में तैनात करने पर जोर दिया गया है, जहां महिलाओं से जुड़े सुरक्षा संबंधी मामलों की आशंका अधिक रहती है। फोर्स के जरिए सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है।

