झारखंड में मतदाता पुनरीक्षण की तारीख बढ़ी, निसार खान ने जताया स्वागत

विशेष गहन पुनरीक्षण की अवधि निर्वाचन आयोग द्वारा बढ़ाया जाना स्वागत योग्य : निसार खान

हजारीबाग : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरिक्षण के तहत दावा-आपत्ति का समय निर्वाचन आयोग द्वारा अवधि 30 सितम्बर 2026 तक बढ़ाए जाने का जिला मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने स्वागत योग्य बताया है । निसार खान ने कहा कि अवधि बढ़ाए जाने से उन योग्य पात्र मतदाताओं को अपनी दावा-आपत्ति एवं आवश्यक सुधार करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा जो निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी नही कर पाए हैं । निसार खान ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी के. रवि को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की अवधि बढ़ाने की मांग की थी । कांग्रेस की ओर से यह मांग इसलिए उठाई गई थी ताकि गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में किसी योग्य पात्र मतदाता को पर्याप्त समय और उचित अवसर मिल सके ।