जपला में 19 सितंबर को होगी श्री शनिदेव महाराज की भव्य महाआरती, भंडारा और महाप्रसाद
जपला में शनिवार को होगी श्री शनिदेव महाराज की भव्य महाआरती
हुसैनाबाद, पलामू : जपला स्थित बाबा विश्वनाथ भास्कर मंदिर में 19 सितंबर, शनिवार को सायं 6 बजे से श्री शनिदेव महाराज की भव्य महाआरती, भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक शनिवार की परंपरा के तहत होने वाले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं से परिवार व मित्रों के साथ शामिल होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान राजु प्रसाद गुप्ता (बैग दुकान), ग्रामीण बैंक के सामने, जपला होंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर महाआरती में शामिल होने और महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
स्थान: बाबा विश्वनाथ भास्कर मंदिर, जपला।
समय: सायं 6 बजे से
निवेदक: राजेश कर्ण, महाआरती प्रभारी, जपला।

