बरवाडीह में वज्रपात के बीच मकान पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचा परिवार

बरवाडीह प्रखंड के लुहुर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आज दोपहर करीब 2 बजे अचानक तेज वज्रपात और खराब मौसम के बीच एक भारी-भरकम पेड़ मकान पर जा गिरा। पेड़ गिरने से मकान को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना से लोग सहम गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई बड़ा हादसा होने की सूचना सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज गर्जना और वज्रपात के बीच भारी पेड़ मकान पर गिरा, जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

लगातार बदलते मौसम और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। खासकर तेज बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना बेहद जरूरी है।