बरवाडीह में सांसद काली चरण सिंह ने दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

बरवाडीह प्रखंड में मंगलवार को माननीय सांसद काली चरण सिंह महोदय ने भाजपा के दो समर्पित कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

सांसद महोदय सबसे पहले कुटमू निवासी लक्ष्मी प्रसाद के आवास पहुंचे, जहां उनकी पत्नी का लंबी बीमारी के बाद पांच दिन पूर्व निधन हो गया था। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

इसके बाद सांसद महोदय केचकी निवासी सुखलाल सिंह के घर पहुंचे, जहां उनके पिता का चार दिन पूर्व निधन हुआ था। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान सांसद महोदय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।