नवीनगर में कुएं में गिरा 20 फीट लंबा विशाल अजगर, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
औरंगाबाद जिले के नवीनगर क्षेत्र अंतर्गत काला पहाड़ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब झारखंड की उफनती नदियों से बहकर आया करीब बीस फीट लंबा एक विशाल अजगर अचानक एक कुएं में जा गिरा। इस भारी-भरकम अजगर को कुएं में देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और इलाके में हड़कंप मच गया। अभी भी वह अजगर कुएं में फंसा हुआ है और ग्रामीणों का मानना है कि वह खुद से बाहर नहीं निकल पाएगा। अजगर को देखने के लिए गांव में टाटा लगा हुआ है लोगों के पास जाकर अजगर को देख रहे हैं
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता

