झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की जन्म जयंती एवं शिक्षक दिवस धूम-धाम से मनाया गया
झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णनन की जन्म जयंती एवं शिक्षक दिवस धूम-धाम से मनाया गया
संवाददाता
झुमरी तिलैया दिनांक 05/09/2026 दिन शनिवार को भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधा कृष्णनन की जन्म जयन्ती शिक्षक दिवस के रूप में झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, झुमरी तिलैया कोडरमा में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० एस०बी० मिश्र एवं आई० क्यू० ए०सी० समन्वयक प्रो० सुरभि कुमारी के संयोजकत्व में पूर्ण श्रद्दा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव डॉ०डी०एन० मिश्रा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ० राधाकृष्णनन के प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित करते हुए कहा कि उनके दार्शनिक विचारों से प्रेरणा लेकर आज के शिक्षकों को छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए तत्यपरता से पेशा के प्रति समर्पित होना चाहिए। कार्यकम के दौरान उप प्राचार्या प्रो० सुशीला देवी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यकम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी बी०एड० एवं डी०एल०एड० के प्रशिक्षुगण ने बढ़ – चढ़ कर प्रतिभाग किया एवं अपने गुरुओं के प्रति अभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन बी०एड० प्रशिक्षु तेजवन्त कुमार के समूह ने किया, कार्यकम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

