आसंगी चेक डैम में डूबे दो युवकों में एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सरायकेला…आसंगी चेक डैम में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी।….परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल।
वीओ1….आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में खरकई नदी के आसंगी चेक डैम पर रविवार शाम दो युवक डूब गए थे। सोमवार को इनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया।बरामद शव मीरूडीह निवासी 18 वर्षीय सोनू लोहार का है। सोमवार दोपहर वस्तु विहार के पास नदी घाट से उनका शव निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है।
वीओ 2…वहीं दूसरे युवक शुभम शर्मा की तलाश अभी भी जारी है।बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से आसंगी चेक डैम पहुँचे थे और नहाने के लिए खरकई नदी में उतरे थे। बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और बहाव भी बेहद तेज़ था। तेज़ धार की चपेट में आकर दोनों युवक गहरे पानी में समा गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना के पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुँचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सोमवार को भी लगातार तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान सोनू लोहार का शव बरामद हुआ। शुभम शर्मा की तलाश में पुलिस और रेस्क्यू टीम अभी भी जुटी हुई है। वहीं प्रशासन की ओर से आसंगी चेक डैम के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और नदी में उतरने पर रोक भी है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए गहरे पानी में उतर रहे है।


