सत्य निकेतन इमारत हादसे पर ABVP का प्रदर्शन
सत्य निकेतन इमारत हादसे पर ABVP का प्रदर्शन
MCD कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सोमवार को MCD कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हादसे को लेकर नाराजगी जताते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने इमारत गिरने की घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही ABVP कार्यकर्ताओं ने MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भवनों की सुरक्षा और निर्माण कार्यों की निगरानी में लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

