पांकी से चोरी महिंद्रा ट्रैक्टर हजारीबाग से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पांकी से चोरी महिंद्रा ट्रैक्टर हजारीबाग से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
पांकी थाना कांड संख्या 144/2026 में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता, SP के निर्देश पर बनी टीम ने 48 घंटे में किया खुलासा
पांकी। पांकी थाना क्षेत्र से चोरी हुए महिंद्रा ट्रैक्टर को पलामू पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अंतरजिला चोर गिरोह के दो सदस्यों को हजारीबाग से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बरामद ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर JH03 5538, इंजन नंबर NJFH01311 और मॉडल 475 DLX है।
पुलिस के अनुसार 4 सितंबर 2026 को ग्राम तेतराई निवासी राजेंद्र पांडेय, पिता स्व. चतुर्गुण पांडेय ने थाना में लिखित आवेदन देकर ट्रैक्टर चोरी की शिकायत की थी। इसके आधार पर पांकी थाना में कांड संख्या 144/2026, दिनांक 04.09.2026, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर SDPO लेस्लीगंज के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
तकनीकी सुराग से हजारीबाग में छापेमारी
लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के बाद पुलिस को लोकेशन हजारीबाग में मिला। 6 सितंबर 2026 को टीम ने इचाक थाना क्षेत्र, जिला हजारीबाग में छापेमारी कर दो आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी:
- संतोष कुमार, उम्र 34 वर्ष, पिता – बंगाली महतो, ग्राम करियातपुर, थाना इचाक, हजारीबाग
- लक्ष्मण प्रसाद महतो, पिता – स्व. हेमलाल महतो, ग्राम बोंगा, थाना इचाक, हजारीबाग
दोनों की निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है।
छापामारी दल में शामिल:
एसडीपीओ लेस्लीगंज (पांकी) प्रशांत कुमार-2, थाना प्रभारी पांकी दीपक कुमार सिंह, SI रंजीत कुमार, SI रविन्द्र राहुल राय एवं पांकी थाना के सशस्त्र बल।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

