सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : जेपी पटेल, निसार खान ने जताया शोक
सुदिव्य सोनू एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ प्रखर समाजसेवी थे : जेपी पटेल
सुदिव्य सोनू के निधन एक ऐसी क्षति है जिसकी पूर्ति तत्काल संभव नही : निसार खान
हजारीबाग : नगर विकास, आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, युवा कार्य तथा उच्च एवं तकनिकी शिक्षा झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व झारखंड सरकार के मंत्री सह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल तथा जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने गहरा शोक व्यक्त किया है । नेता द्वय ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सुदिव्य कुमार सोनू एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ एक प्रखर समाजसेवी थे । वे मृदुभाषी, दयावान तथा मिलनसार व्यक्तित्व प्रतिभा के धनी थे । उनके निधन से सम्पूर्ण झारखंड की जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति तत्काल संभव नही । नेता द्वय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठीन घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य व सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है

