लायंस क्लब ने पांच वरिष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित
लायंस क्लब ने पांच वरिष्ठ शिक्षकों को किया सम्मानित
शॉल और पौधा देकर शिक्षक दिवस पर बढ़ाया सम्मान
गिरिडीह। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की ओर से किरण पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के पांच वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन जीने की कला, संस्कार और एक बेहतर इंसान बनने की सीख भी देते हैं। समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विद्यालय प्रबंधन ने लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।
सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस पर मिला यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं कई सदस्य, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

