सिटी न्यूज की खबर का असर: नौडीहा में जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

नौडीहा अंचल अधिकारी की तत्परता, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

प्रशासन का दिखा बदला अंदाज*

नौडीहा बाजार/पप्पु यादव

नौडीहा बाजार (पलामू): नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के बिस्फुटा मोड़ से खैरादोहर पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की जर्जर हालत और जगह-जगह जलजमाव की खबर सिटी न्यूज चैनल में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

खबर का संज्ञान लेते हुए नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से सड़क की मरम्मत करवाई। सड़क पर पत्थर, गिट्टी, मोरम और मिट्टी डालकर गड्ढों को भरा गया, जिससे आवागमन सुचारू हो सका।

अंचल अधिकारी ने बताया कि नौडीहा प्रखंड क्षेत्र में ग्रामीणों के हित में लगातार प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। सड़क, पानी और अन्य जन-समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी के इस कार्य की सराहना की है।

You may have missed