रोटरी गिरिडीह ने 11 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर
रोटरी गिरिडीह ने 11 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर
गिरिडीह। रोटरी गिरिडीह की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी नेत्र चिकित्सालय स्थित रोटरी सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 शिक्षकों को रोटरी गिरिडीह के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में डॉ. एसके मुजवर रहमान, दयानंद कुमार, प्रधानाध्यापक गिरिडीह +2 हाई स्कूल, संजीव कुमार, पीएम हाई स्कूल धनयडीह, समा परवीन, गर्ल्स हाई स्कूल पचम्बा, सुमित कुमार, एनएसके महेशलुंडी, इंद्रदेव साव, सीएम बालिका उच्च विद्यालय गिरिडीह, गौरी मुखर्जी, गिरिडीह +2 हाई स्कूल, शशिकांत सिन्हा, +2 हाई स्कूल खरियोडीह, देव बनर्जी, बीएनएस डीएवी गिरिडीह, गौतम दत्ता, किरण पब्लिक स्कूल गिरिडीह और नलिन कुमार, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिरिडीह शामिल रहे।
सम्मानित शिक्षकों ने भी समारोह को संबोधित करते हुए समाज में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने रोटरी गिरिडीह की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और ऐसे आयोजनों को शिक्षकों के उत्साहवर्धन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
समारोह को सफल बनाने में रोटरी सचिव मनीष बर्णवाल, राजेंद्र बगड़िया, गुणवंत सिंह मोंगिया, डॉ. सज्जन डोकानिया, प्रदीप डालमिया, डॉ. विनय गुप्ता, राजेंद्र भारतीय, अभिषेक जैन, मयंक रजगढ़िया, तरनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, नवीन सेठी, प्रभाष दत्ता, सारंग केडिया, मुकेश आनंद, अमित डे, मंजीत सिंह, पीयूष मुसद्दी सहित रोटरी गिरिडीह के कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

