गोपाल गौशाला में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दही हांडी प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा
गोपाल गौशाला में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दही हांडी प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा
गिरिडीह। पचम्बा स्थित गोपाल गौशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में बच्चों और बच्चियों के लिए दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों और बच्चों के उत्साह से गौशाला परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति और उमंग के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
आयोजन के दौरान पूरे परिसर में ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे गूंजते रहे। दही हांडी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जन्माष्टमी के उत्सव को और खास बना दिया।

