बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस
बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस
सिरसिया, 5 सितंबर। बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया में महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में स्थापित डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने शिक्षक के महत्व पर भाषण, कविता वाचन और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सचिन गर्ग ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों से सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करने और उनके मार्गदर्शन को जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

