शहीद प्रबोध महतो का प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की सहभागिता रहेगी : दामोदर मिश्र
शहीद प्रबोध महतो का प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की सहभागिता रहेगी : दामोदर मिश्र।
आज जिला कार्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के प्रतिनिधि भी कल नावा बाजार प्रखंड अंतर्गत तूकेबेरा गांव में शहीद प्रबोध महतो के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि “कारगिल शहीद समिति और ग्रामीण जनता” के द्वारा शहीद प्रबोध महतो के गांव तूकेबेरा में शहीद का आदमकद प्रतिमा का निर्माण करवाया गया है।प्रतिमा का अनावरण कल पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा किया जाएगा। इस पुनीत कार्य के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के तरफ से कारगिल शहीद समिति को आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।
हाल ही में संपन्न कारगिल विजय दिवस और अन्य कार्यक्रमों के साथ 31 अगस्त 2026 तक हुए सभी तरह के आय और व्यय के ऑडिट हेतु ऑडिट टीम का गठन किया गया। सम्मानित सदस्य अशोक कुमार दुबे, योगेंद्र नाथ दुबे और प्रेम शंकर प्रोपर ऑडिट कर के अपना रिपोर्ट 60 दिन के अंदर कार्य समिति के समक्ष रखेंगे।
आज के बैठक में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, महा सचिव सुनील कुमार सिंह, प्रेम शंकर, मुक्तेश्वर कुमार, रणधीर तिवारी, प्रेमचंद शुक्ल, अशोक कुमार दुबे, कामाख्या नारायण सिंह, अशोक कुमार मेहता, एस एन पाठक, प्रदीप कुमार, योगेंद्र नाथ दुबे, निरंजन सिंह आदि की सहभागिता रही।

