पांकी में बेखौफ चोर: तेतराई मुखिया का ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चोरी, पता बताने वाले को ₹25,000 इनाम का ऐलान

पांकी में बेखौफ चोर: तेतराई मुखिया का ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चोरी, पता बताने वाले को ₹25,000 इनाम का ऐलान

​पांकी
क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। तेतराई पंचायत के मुखिया राजेंद्र पांडे उर्फ जितेंद्र पांडे का महिंद्रा ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। पांकी क्षेत्र में हाल के दिनों में ट्रैक्टर चोरी की यह दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीते रात की है। तेतराई पंचायत के मुखिया राजेंद्र पांडे की तेतराई मुख्य बाजार में सीमेंट की दुकान है। रोज की तरह उनका ट्रैक्टर दुकान के बाहर खड़ा था। देर रात अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर महिंद्रा ट्रैक्टर को ट्रॉली समेत पार कर दिया। सुबह जब लोगों की नजर दुकान के बाहर पड़ी, तो ट्रैक्टर गायब था।
​ ट्रैक्टर से जुड़ी ट्रॉली पर स्पष्ट अक्षरों में “महाकाल ट्रेडर्स” लिखा हुआ है।
​पुलिस को दी गई सूचना, खोजबीन जारी
घटना के तुरंत बाद मुखिया राजेंद्र पांडे ने स्थानीय थाना पुलिस को मामले की लिखित सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों तथा प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, स्थानीय लोग और परिजन भी अपने स्तर पर ट्रैक्टर की खोजबीन में लगे हुए हैं।
ट्रैक्टर का सुराग पाने के लिए पीड़ित मुखिया राजेंद्र पांडे ने अपना मोबाइल नंबर जारी करते हुए9006314880अपनी तरफ से घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली का सही पता बताएगा या उसे बरामद कराने में मदद करेगा, उसे ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) की नकद राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।
​क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पांकी के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों के गिरोह का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर वाहन बरामद करने की मांग की है।

You may have missed